ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीजहर खाकर युवक ने दी जान, कोहराम

जहर खाकर युवक ने दी जान, कोहराम

बरुआसागर। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव तेंदोल में 28 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।...

जहर खाकर युवक ने दी जान, कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,झांसीFri, 09 Jun 2023 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बरुआसागर। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव तेंदोल में 28 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

गांव तेंदोल निवासी अखिलेश पाल (28) बेटा राजाराम पाल बीती देर रात घर पर था। परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। तभी उसने किन्हीं कारणों के चलते विषाक्त निकाला और गटक लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। जिससे परिजन घबरा गए। पूछने पर पता चला कि जहर खाया है। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर दौड़े। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वह फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए है। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। अब तक की गई पड़ताल में कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें