आक्रोशित महिलाओं ने शराब की पेटियों में लगाई आग
झांसी में इटवा खुर्द गांव की महिलाओं ने सोमवार को देशी शराब के ठेके का विरोध किया। उन्होंने दुकान का बोर्ड तोड़ा और शराब की पेटियों में आग लगा दी। महिलाएं शराब की बिक्री के खिलाफ हैं और इसे गांव में नहीं खुलने देने की चेतावनी दी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं अपने निर्णय पर अड़ी रहीं।

झांसी। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचातय इटवा खुर्द में खुले देशी शराब के ठेके के विरोध में सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर आए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने बोर्ड तोड़ दिया। यही नहीं दुकान में रखी बड़ी मात्रा में शराब के पेटियों में आग लगा दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यहां दारू नहीं बिकने दी गई। वर्ना हंगामा होगा। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानीं। ग्राम पंचायत इटवाखुर्द में कमलेश देवी के नाम से देशी शराब का ठेका आवंटित हुआ है। सोमवार को जिसे देखक गांव की महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं एकत्र हुई तो सीधे दुकान के पास पहुंची। वहां उन्होंने बाहर लगा बोर्ड तोड़ दिया। यही नहीं शराब पेटियां उठा ली। महिलाओं का कहना था कि एक तरफ मंदिर है। पास ही ही स्कूल है। यही नहीं गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा। युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, शराब की दुकान यहां से कहीं और ले जाई जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानीं। आक्रोशित महिलाओं के हाथ शराब की पेटियां लगीं। जिसमें शराब निकाल कर सड़क पर डालकर माचिस लगा दी। दुकान के बोर्ड को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल भी कर दिया। हालांकि सभी ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह शराब की दुकान न खोले जाने की मांग पर अड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि किसी भी कीमत पर गांव में शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क किनारे एक देशी की दुकान आवंटित किया। महिलाओं ने विरोध किया है। आग लगने की घटना से उन्होंने इंकार किया। कहा कि अब तक किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार ने सात दिन में अपनी दुकान कहीं और शिफ्ट करने की बात कही है.
देशी शराब की दुकान खुलने के पहले महिलाओं का विरोध
उल्दन। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लठेसरा में हाल ही में स्वीकृत देशी शराब की दुकान खोलने पर हंगामा हो गया। महिलाओं ने जमकर विरोध किया। आरोप है कि दुकान किराये पर लेने के लिए सम्बधित ठेकेदार पहुंचा तो गांव की महिलाएं इकठ्ठी हो गई। विरोध करने लगी। यह देख दुकानदार चुपचाप लौट गया है। मौके पर महिलाओं ने कहा है कि यदि लठेसरा में शराब की दुकान खोली गई तो वह आंदोलन करेंगी। फिलहाल मामले की जानकारी थाना पुलिस को नही दी गई है.
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


