Jhansi News: बादलों के झटकों ने उम्मीदों पर फेरा ‘पानी’
Jhansi News: झांसी में शुक्रवार का दिन कठिनाइयों से भरा रहा। सुबह से उमस और पसीने से भरी गर्मी के बीच मामूली बूंदाबांदी हुई। हालांकि, शाम को राहत की हवा चली। पड़ोसी मध्य प्रदेश में बारिश हुई, लेकिन झांसी के लोग झमाझम बारिश के लिए तरसते रहे। बिजली कटौती और मौसम के अचानक बदलाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी।

Jhansi News: झांसी। ..सुबह से झटके देते बादल, ..दिन का पारा 35 डिग्री, ..तीखी उमस और पसीना-पसीना शहर। दो दिनी खुश-मिजाजी के बाद शुक्रवार का दिन झांसीवालों का मुश्किलों में कटा। दिन भर बादल ललचाते रहे। शहरियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मामूली बूंदाबांदी के बाद उसम से बंदे पसीना-पसीना हो गए। हालांकि शाम राहत की हवा चली। बादलों ने डेरा डाला। मामूली बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को मौसम सुबह से गुमसुम रहा। कई बार बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में आए। पर, बूंद नहीं टपकी। एक पहर तक कई मर्तबा धूप-मेघों की दस्तक ने फिजा में उमस बढ़ा दी। दोपहर 1.30 बजे इतनी तीखी धूप की थी कि लोग छांव तलाशते नजर आए। हर कोई पसीने से तर नजर आया। कुछ देर में घने बादल छा गए। 3.30 बजे फिर धूप निकल आई। शाम 5.30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। बिरखे-बिखरे बादल मिले। लेकिन, शहरी झमाझम बारिश को तरस गए। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में घने-मध्यम बादल छाए रहने से बारिश की संभावना है。
पड़ोसी राज्य मप्र में झमाझम
झांसी से सटी मध्य प्रदेश की सीमा में बारिश हुई। शिवपुरी, टीकमगढ़, दतिया सहित अन्य इलाकों में बूंदाबांदी से झांसी में शाम के वक्त हवाएं रास आई। वहीं मौसम ने करवट भी ली। 4.30 बजे बिखरे-बिखरे बादल मिले। कुछ देर बाद राहत की हवा चली। आसपास के इलाकों में मामूली बूंदाबांदी हुई।
दिन भर बत्ती ने दिए झटके
एक तरफ मौसम का रंग बदला-बदला रहा तो दूसरी तरफ बत्ती के झटकों ने बेचैनी बढ़ा दी। सुबह से ईसाइटोला, कमल सिंह कॉलोनी, शास्त्री नगर, आजाद नगर, मस्जिद के पास, स्कूलपुरा, इस्लामपुरा, खैरा, नगरा, नैनागढ़, गरिया गांव, महावीरनपुरा, आवास विकास, केके पुरी, नंदनपुरा पुरा, नईबस्ती, शिवाजी नगर, पठौरिया सहित अन्य इलाकों की बत्ती कई बार आई और गई। शाम तक यह क्रम बरकरार रहा। जिससे दिन लोगों का मुश्किल में कटा। वहीं शाम के वक्त फिर बिजली गायब होने से दिक्कतें हुई।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


