Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsWeather Update Jhansi Faces Cold Wave and Fog as Daytime Warmth Fades
मौसम ने लिया टर्न, पारा चढ़ा, सर्दी का सितम बरकरार

मौसम ने लिया टर्न, पारा चढ़ा, सर्दी का सितम बरकरार

संक्षेप:

Jhansi News - झांसी में मौसम अचानक बदल गया है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी के बाद शाम होते ही ठंड बढ़ गई। धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। रात में हल्की धुंध छाने की उम्मीद है।

Jan 20, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

रानी की नगरी झांसी में मौसम ने अचानक टर्न लिया है। लगातार सरक रहे ताप में चढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का पारा 26 तो न्यूनतम 9 डिग्री पर टिका रहा। दोपहर खिली धूप ने राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही शहरी जाड़े में जकड़ गए। मंगलवार दिन में खिली झक्कास धूप से शहरी किनारा करते दिखे। हालांकि सर्दी का सितम बरकरार है। बीती रात सर्दी के तेवर कुछ कम रहे। भोर 4 बजे हल्की धुंध ने दस्तक दी। मंगलवार सुबह 7.03 बजे सूर्योदय हुआ। कुड़कुड़ाती सर्दी के बीच झांसीवालों की दिनचर्या शुरू हुई। तय समय पर निकले सूरज ने आहिस्ता-आहिस्ता अपना रूप दिखाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

9.30 बजते हवाओं के तेवर नम और शहरी धूप का लुत्फ लेते दिखे। इसके बाद लगातार धूप सख्त होती गई। अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, निजी क्लीनिकों में भर्ती मरीज बाहर निकल आए। दफ्तरों ने आकाश तले काम हुआ। दिन के बाद धूप के तेवर इतने सख्त थे कि लोग छांव तलाशने लगे। शाम 4 बजते ही सर्द हवाओं ने दस्तक दी। 5.51 बजे सूर्यास्त होते ही सर्दी पूरे रौ में आ गया। 7.30 बजे बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, माल्स की रौनक छिन गई। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट की संभावना है। इन दिनों हल्का धुंध-कोहरा छाने की उम्मीद है। हालांकि सर्दी से राहत की संभावना नहीं है। शाम गहरी होते ही छूटी कंपकंपी और दिनों की अपेक्षा दोपहर के बाद मौसम ने कुछ राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही रानी का शहर झांसी जाड़े में जकड़ दिया। बुंदेलों की काया कंपकंपा उठी। रेलवे स्टेशन पर टे्रनों का इंतजार कर रहे मुसाफिरों का बुरा हाल हुआ। बर्फीली हवाएं जैकेट, टोपी, मफलर, दस्ताने पहनने के बाद भी तीर सी चुभीं। रात 8 बजते ही फिर कोहरे छाने लगा।