धूप ने दी राहत, रात ठिठुरा शहर, तीर सी चुभीं हवाएं
Jhansi News - धूप ने दी राहत, रात ठिठुरा शहर, तीर सी चुभीं हवाएंन्यूनतम ताप में बढ़ोतरी, सितमगर हुई सर्दीली हवाएंमौसम का पूर्वानुमान, आंशिक बादल, बूंदाबांदी की संभाव

झांसी, संवाददाता गुजरे, दो दिनों से मौसम में आई तब्दीली से अधिकतम व न्यूनतम ताप में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन, सर्दी का तीखा वार बरकरार है। शुक्रवार को सुबह से बादल ने धूप रोकी तो धुंध ने रफ्तार। सर्दीली हवाएं तीर सी चुभीं। दोपहर में सूरज ने मामूली राहत दी। पर, गहरी होते ही रानी का शहर झांसी ठिठुर उठा। पर, पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही पछुआ सितम ढाती दिखी।
शुक्रवार को अधिकतम ताप 23.4 तो न्यूनतम 13.3 डिगी दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में ताप में गिरावट की संभावना है। गुरवार की रात बेहद ठंडी रही। शहर पर हल्की धुंध छाई रही। सुबह 4 बजे कोहरे की वजह से शहर की मंडियों में कारोबार देरी से शुरू हुआ। 7.00 बजे सूर्योदय हुआ। पर, सूरज नदारद थी। बेजान धूप घरों में रहने को विवश कर रही थी। सर्द हवाओं ने तन से गर्म कपड़े न हटने दिए। 12.30 बजे से धूप में तेजी आई। जिसने बुजुर्गवारों, अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों, मुसाफिरों के चेहरे खिला दिए। स्कूलों, दफ्तरों में खुले आकाश के नीचे गर्म कपड़ों में पैक होकर काम हुआ। मौसम के उतार-चढ़ाव में दिन में कमरों का टेम्प्रेचर भी काफी लो रहा। जिससे लोग रजाई-कंबलों में दुबके रहे। शाम 5.33 बजे सूर्यास्त होते ही सर्दी पूरे रौ में नजर आई। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार भी बादल रहने से बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद धुंध-कोहरे के आसार हैं। जिससे अधिकतम व न्यूनतम ताप में गिरावट का दौर रहेगा। इन दिनों में सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।