फिर पलटा मौसम, हुई कई जगह जनपद में बारिश
Jhansi News - आज मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं आईं। इससे किसानों की कटी हुई गेहूं की फसलें प्रभावित हो सकती हैं, खासकर छोटे किसानों के लिए। कृषि अधिकारियों ने सलाह दी है कि किसान अपनी फसलें खेत में न छोड़ें और उचित समय पर कटाई करें।
आज फिर मौसम ने एक बार करवट ली और दो से तीन दिन खुले रहने के बाद जनपद के कई इलाकों में काली घनघोर घटाएं छाई रहीं। कुछ जगह अचानक बारिश हो गई। जबकि कुछ जगह तेज तूफानी हवाओं का भी लोगों ने सामना किया। उन किसानों को नुकसान की संभावना है जिनकी गेहूं की कटी हुई फसलें खेतों में पहले से रखी है। रबी सीजन पर ही किसानों के साल भर का बजट तय रहता है। अभी अधिकांश किसानों की फसलें तो कट चुकी है पर कुछ किसानों की फसलें खेतों में रखी है। खेत में भी छोटे किसानों की ही अधिकांश फसलें कटकर खेतों में रखी रही।
जबकि हार्वेस्टर वाले किसानों की फसलें सुरक्षित पहुंच चुकी है। जिनकी रखी रह गई उनकी फसलों में कुछ नुकसान की संभावना है।कृषि जानकार कहते है कि खेत में जो जमीन पर रखेंगे तो बारिश का पानी यदि खेत को गीला करेगा तो उस नीचे वाले पोर्शन की फसल को नुकसान संभावित है। जबकि किसान उसी फसल को उलट पलट कर दे और अच्छे से धूप निकलने पर सुखा ले तो उस फसल के नुकसान को भी बचाया जा सकता है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसान फसल को अब खेत में न छोड़े। उन्होंने कहा कि कटी हुई फसल को ही नुकसान का डर है खेत में यदि खड़ी फसल है तो उचित समय देखकर किसान कटाई करके सुरक्षित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


