दिन धूप की तपिश से बेहाल, रात भी अझिल

Apr 06, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - दिन धूप की तपिश से बेहाल, रात भी अझिलअधिकतम ताप 35 तो न्यूनतम 19 डिग्री पर टिकाएक पहर बाद कूलर-पंखे भी हुए पस्त, बिजली ने दिए झटकेफोटो नंबर 09 दोपहर 3

दिन धूप की तपिश से बेहाल, रात भी अझिल

झांसी। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही मौसम रंग बदलने लगा है। रविवार को हल्के-मध्यम बादलों के बाद सोमवार मौसम एक तल्ख हो गया। सूरज की तपिश ने बुंदेलों का बेहाल कर दिया। दिन का पारा 35 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। जबकि रात भी अझिल हो गई। न्यूनतम पारा 19 डिग्री रहा। सोमवार को भरी दुपहरी मौसम के तल्ख तेवरों से कूलर-पंखे भी पस्त दिखे। सुबह 6.02 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 26 डिग्री के करीब था। आठ बजे से मौसम में लगातार गर्माहट बरकरार रही। दोपहर 12.30 बजे तक मौसम इसी धुरी पर चला। 1.30 बजे अचानक मौसम का रंग बदला और सूरज ने तपिश का एहसास कराना शुरू किया।

फिर घंटे-दर-घंटे सूरज का तेज बढ़ता गया। दोपहर साढ़े चार बजे धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। हर कोई हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी और छाते की ओट में नजर आया। शाम 6.38 बजे सूर्यास्त हुआ। लेकिन, गर्माहट पूरे रौ में रही। 7.30 बजे तक गर्म हवाएं जली। रात आठ बजे के बाद कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें रविवार से आकाश साफ रहेगा। ताप में भी बढ़ोतरी की संभवना है।शाम तक महसूस हुई गर्माहटसोमवार को मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। सुबह से ही सूरज उग्र रूप में रहा। जिससे लगातार तपिश बढ़ती गई। दिन में तल्ख मौसम ने बाजारों की रौनक छीन ली। इक्का-दुक्का लोग नजर आए। यही हाल चौक-चौराहों, प्रमुख सड़कें, गली-मोहल्लों का रहा। वहीं देर शाम तक गर्माहट महसूस हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।