
एसआई्रआर में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ की होगी एफआईआर
Jhansi News - बीएलओ डोर टू वोटर को प्री प्रिंटेड गणना पत्रक कराएंगे उपलब्ध अभियान आगामी 4 दिसम्बर तक चलेगा, जाएंगे बीएलओ घर घर फोटो नंबर 19 कलेक्ट्रेट में उप जिला न
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि शुद्ध निर्वाचक नामावली मज़बूत लोकतंत्र के उद्देश्य से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। बीएलओ के लिए कहा कि एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरती गई तो एफआईआर दर्ज होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में लगभग 37 विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी विभाग के कर्मचारी को बीएलओ बनाया वह सभी कर्मी बीएलओ के दायित्वों का संवेदनशील होकर निभाएं। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि संबंधित विभाग के कर्मी जो बीएलओ के दायित्वों को निभाते हुए कार्य में शिथिलता पाई जाती है तो एफआईआर दर्ज करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में एसडीएम सदर गोपेश तिवारी ने बताया कि विधानसभा झाँसी नगर में 395 बीएलओ बनाए गए। जिन्हें घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण करना है। बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह गणना फॉर्म मतदाताओं को दे भी रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक मतदाता से अनुरोध किया कि वे गणना फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को अवश्य वापस दें। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सम्मिलित किए जाएंगे, जिसका प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि सभी मतदाता समय पर अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी का नाम सूची से छूटे नहीं। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रंजीत गुप्ता, डॉ उत्सव राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, सीडीपीओ स्नेह गुप्ता सहित डाल नहर, नलकूप, राष्ट्रीय जलागम, माताटीला बांध, खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


