Jhansi News: स्ट्रीट वेंडर भिड़े, जमकर हुई मारपीट
Jhansi News: झांसी के पंचवटी कॉलोनी में दो स्ट्रीट वेंडर के बीच विवाद के कारण जमकर मारपीट हुई। इस पूरे विवाद का वीडियो वायरल हो गया, जिसके चलते पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संबद्ध व्यक्तियों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Jhansi News: झांसी, संवाददाता। पंचवटी कॉलोनी में दो स्ट्रीट वेंडर के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर मरपीट हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग आए और आपस में भिड़ गए। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का बीती देर रात का बताया जा रहा है। पंचवटी कॉलोनी सहित इसके आसपास स्थित गणेश चौराहा व अन्य जगह काफी संख्या में दुकानें लगती हैं। देर रात स्ट्रीट वेंडरों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हो गई।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों तरफ से महिलाएं, पुरुष आ गए झगड़ने लगे। पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद हाथापाई होने लगी गई। इसमें दो महिलाएं भी गिर गई। वॉयरल वीडियो पर गौर करें तो जिसके हाथ में जो आया व मारने लगा। धक्का देने लगा। कुछ ने समझाने का प्रयास किया। तो लोग उसे पीटने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और झगड़े की वजह के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


