वर्दी का अपमान : पीआरडी जवान पर बरसाए थप्पड़

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी में रुपए के लेनदेन को लेकर दबंगों ने वर्दीधारी पीआरडी जवान पर हमला किया। जवान को थप्पड़ मारे गए और गाली-गलौज की गई। वीडियो में 6 मिनट 8 सेकंड के दौरान मारपीट का दृश्य कैद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

वर्दी का अपमान : पीआरडी जवान पर बरसाए थप्पड़

झांसी, संवाददाता। रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने वर्दी का अपमान कर दिया। उन्होंने वर्दीधारी पीआरडी जवान पर जमकर थप्पड़ बरसाए। कॉलर पकड़कर खींचा। गाली-गलौज की, जिसमें वर्दी फट गई। बेल्ट-बाजू के हुक टूट गए। विरोध करने पर अपने साथियों से भी चांटों की बारिश करवाई। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना ‘हिन्दुस्तान’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार की देर शाम यह वीडियो तेजी से वॉयरल हुआ। वहीं नबाबाद थाना पुलिस ने इसी के आधार पर दो नामजद सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना नबाबाद व शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बीच शांति नगर गल्ला मंडी रोड की बताई जा रही है。

घटना का विवरण

कस्बा मोंठ के गांव अमरा निवासी दयाशंकर झांसी में पीआरडी जवान हैं। वह गल्ला मंडी परिषद के एक अधिकारी के यहां कई दिनों से ड्यूटी कर रहे हैं। दयाशंकर ने बताया कि कुछ समय पहले मां के इलाज के लिए उन्होंने बिना ब्याज के गोलू नामक युवक के पिता से 35 हजार रुपए उधार लिए थे। कुछ दिनों बाद गोलू और उसका भाई ब्याज मांगने लगे। तब उन्होंने किसी तरह 10 हजार रुपए दे दिए। कुछ पैसा वेतन मिलने पर देने को कहा। इस बीच ब्याज के लिए गोलू और उसका भाई ऋषभ दबाव बनाने लगे। विरोध पर वह धमकियां देने लगे। बीते शुक्रवार को वह ड्यूटी पर था। तभी शाम कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए। वहां गोलू ने वर्दी का कॉलर पकड़कर जमकर मारपीट की। गाली-गलौज की। तभी इसका भाई ऋषभ आ गया। उसने भी गाली-गलौज कर जमकर थप्पड़ बरसाए। यह लोग कुछ कहने का मौका ही नहीं दे रहे थे। तभी आसपास के लोगों को भी एकत्र कर लिया। दयाशंकर उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन, भीड़ में शामिल लोगों ने भी उन्हें थप्पड़ों से पीटा। इसके बाद यह बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। फिर सभी लोगों ने थप्पड़ बरसाए। जिससे उनकी वर्दी फट गई। बेल्ट टूट-बाजू का हुक टूट गया। बाद में रास्ते में छोड़कर भाग गए। मामले में थाना प्रभारी नबाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गोलू, ऋषभ समेत अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया। वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है。

वीडियो में हिंसा

6 मिनट 8 सेंकेट के वीडियो में गालियां व थप्पड़ों की बौछार: वीडियो पर गौर करें तो एक दबंग पीआरडी जवान का कॉलर पकड़े है। वह पहले जोरदार थप्पड़ मारता है। फिर गाली-गलौज कर दो-तीन थप्पड़ और जड़ देता है। इसके बाद उसका भाई आता और वह भी जोरदार थप्पड़ मारता है। इसके बाद कई लोगों को बुला लेते हैं। सभी लोग पीआरडी जवान के साथ मारपीट करते हैं।

दयाशंकर का बयान

सुनने को नहीं? सब मारने को थे तैयार : दयाशंकर ने बताया कि उसने सभी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, गोलू, ऋषभ सुनने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद 10-12 लोग आ गए। उन्हें खूब समझाने का प्रयास किया। एक-एक कर सभी आगे आए और पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बहुत मन्नतें की। लेकिन, किसी ने एक भी नहीं सुनीं। सब मारने को तैयार थे। सुनने को कोई नहीं?

मारपीट का आरोप

लात-घूसे भी चलाए : गोलू कह रहा था कि पैसे खाए बैठा है। जब रुपए मांगते हैं तो पत्नी से झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी जाती है। आज भी किसी तरह बुलाया है। लेकिन, यहां से भी भाग रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह लोग थाने ले जाने की बात पर बाइक पर बैठा लिए। लेकिन, इसके बाद 10-12 इनके साथियों ने बाइक पर बैठे-बैठे ही कई थप्पड़ों की बारिश कर दी। जिससे उसका सिर चकरा गया।

सामान्य प्रश्न

क्या घटना झांसी में हुई थी?
हाँ, यह घटना झांसी में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।