महिला समिति ने मनाया फाग महोत्सव

Mar 02, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - ब्राह्मण महिला समिति ने सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से फाग महोत्सव मनाया। वृन्दावन से आई रासलीला मण्डली के साथ महिलाओं ने फूलों की होली खेली और भक्ति गीतों पर झूमीं। भगवान श्रीकृष्ण और राधा का विशेष श्रृंगार किया गया। अबीर-गुलाल और ढोलक की थाप पर फाग के गीत गाए गए।

महिला समिति ने मनाया फाग महोत्सव

ब्राहृमण महिला समिति ने सुनीता शर्मा के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से फाग महोत्सव मनाया। फाग महोत्सव में वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली के साथ महिलाओं ने गोपियां बन खेली फूलों की होली और होली के भक्ति गीतों पर झूमी। भक्ति और रंगों के उल्लास में डूबा नजर आया। शुरुआत में भगवान श्रीकृष्ण संग राधा का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। महिला सदस्यों ने परंपरा के अनुसार अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। ढोलक की थाप पर फाग के गीत गाए गए, जिस पर महिलाएं जमकर झूमती नजर आईं। इस दौरान ममता पचौरी सुनीता, दीक्षित, अनामिका दीक्षित, कविता मिश्रा, मुक्ता शर्मा प्रतिभा दुबे आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।