
माघ मेला के लिए प्रदेश सरकार की डिपो बसें दौड़ेगी प्रयागराज
Jhansi News - उत्तर प्रदेश सरकार ने माघ मेले के श्रद्धालुओं के लिए विशेष डिपो बसों की व्यवस्था की है। 14 से 24 जनवरी तक चलने वाली ये बसें झांसी, उरई और बांदा से संचालित होंगी। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
माघ मेला के श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सरकार ने डिपो बसों की विशेष व्यवस्था कर दी है। माघ मेला के विशेष पर्वो पर अधिकांश ट्रेनों में भीड़ होती है। ऐसे में यात्रियों को चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है। वह अपनी यात्रा आराम से गंतव्य से बैठकर ही सीधे गंगा स्नान करने प्रयाग जा सकते है। यह सेवाएं आगामी 14 से 24 के जनवरी तक मिलेगी। उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार प्रयागराज में शुरू होने जा रहे माघ मेले के लिए परिवहन की व्यवस्थाओं को सुगम बनाने पर खास जोर दे रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम झांसी क्षेत्र द्वारा माघ मेले के लिए 50 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर ये बसें मुख्य स्नान पर्वों को ध्यान में रखकर 14 जनवरी से 24 जनवरी तक संचालित होंगी। परिवहन निगम झांसी क्षेत्र की 30 बसें झांसी से और 5 बसें उरई से संचालित होंगी। इसके अलावा झांसी क्षेत्र की 15 बसें बांदा से संचालित होंगी। झांसी क्षेत्र द्वारा कुल 50 विशेष बसों का इंतजाम माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया है। मकर संक्रांति , मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर पड़ने वाले स्नान पर्वों को ध्यान में रखते हुए रोडवेज की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




