बोर्ड परीक्षा ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, चित्रकला का पेपर भी देने नहीं पहुंचे, संगीत की सौ फीसदी दी परीक्षा

Feb 28, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - हाईस्कूल में संस्कृत की छोड़ी परीक्षा, कृषि में भी किनारा दोनों पालियों में कई रहे गायब, कई परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा झांसी,संवाददाताउत्तर प्रदेश मा

बोर्ड परीक्षा ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, चित्रकला का पेपर भी देने नहीं पहुंचे, संगीत की सौ फीसदी दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में आज दोनों पालियों के लिए पंजीकरण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए हजार से अधिक का पंजीकरण था। हाईस्कूल में संस्कृत और इंटर में चित्रकला व संगीत का पेपर था। पर परीक्षा देने के लिए केंन्द्रों तक कई परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे छात्रों ने संस्कृत के पेपर के बारे में बताया था। केन्द्रों तक कई बच्चे परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। छात्रों ने कहा कि पेपर एवरेज था। जिसे कठिन कहना ठीक नहीं होगा। इंटर के भी परीक्षार्थियों से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि चित्रकला का पेपर था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पर इसको भी दो सौ से अधिक परीक्षार्थी ने छोड़ दिया। प्राविधिक कला की परीक्षा भी बच्चों ने छोड़ दी। जबकि संगीत की परीक्षा में पंजीकृत सभी 31 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इस तरह दोनों पालियों में कुल 321 परीक्षार्थी ने भी परीक्षा छोड़ दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।