बालूशाही के साथ दाल बाफला को एक व्यंजन में किया शामिल
Jhansi News - सरकार देगी दाल बाबालूशाही के साथ दाल बाफला को एक व्यंजन में किया शामिल सरकार देगी दाल बाफला से जुड़े उद्यमियों को सहायता बनाने वाले कारीगरों को प्रदेश

झांसी। एक व्यंजन एक उत्पाद में अब बालूशाही के साथ दाल बाफला को भी स्थान मिल गया है। सरकार अब इनके कारीगरों को प्रशिक्षण भी देगी। साथ ही सहायता भी दी जाएगी। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
एक जिला एक व्यंजन योजना
व्यंजनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, कौशल प्रशिक्षण आदि को बेहतर करने के मकसद से एक जिला एक व्यंजन योजना आकार लेने की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी के लिए एक जिला एक व्यंजन योजना के अंतर्गत बालूशाही और दाल बाफला को चयनित किया है। इन व्यंजनों की पहचान को सुरक्षित एवं संरक्षित करने, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा करने, व्यंजनों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने और इन्हें स्केलेबल बनाने के मकसद से स्टैंडर्ड रेसिपी मैन्युअल विकसित किए जाएंगे।
व्यंजनों की गुणवत्ता में सुधार
व्यंजनों की गुणवत्ता में सुधार के लिए एफएसएसएआई, सीएफटीआरआई, एनआईएफटीईएम आदि की मदद ली जाएगी और इन व्यंजनों के वैरिएंट्स विकसित किए जाएंगे। उत्पादों की प्रतिष्ठित संस्थाओं से टेस्टिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थाओं में व्यंजनों के अनुसार पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही आर्थिक मदद के लिए भी योजना तैयार की जाएगी। पैकेजिंग के काम में भारतीय पैकेजिंग संस्थान एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों की मदद ली जाएगी। व्यंजन के प्रचार प्रसार के लिए पर्यटन विभाग के सहयोग से फूड फेस्टिवल्स, पर्यटन संबंधी कार्यक्रमों और टूरिस्ट सर्किटों में ओडीओसी व्यंजन को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। ओडीओपी के आयोजनों में भी ओडीओसी व्यंजनों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कारीगरों को मिलेगा लाभ
झांसी के उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि ओडीओसी के अंतर्गत चिह्नित व्यंजनों के कारीगरों को एक जनपद एक उत्पाद, सीएम युवा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , प्रधानमंत्री मुद्रा समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। ओडीओसी के चयनित उत्पाद से जुड़े उद्यमियों को वित्तीय संस्थाओं की मदद से वित्त पोषित किया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


