Jhansi News: आज डिप्टी सीएम झांसी में,करेंगे हरीशंकरी पौधरोपण

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: झांसी में आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे मेडिकल कालेज में 5,000 पौधे रोपेंगे, जिसमें फलदार और छायादार पौधे शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में विभिन्न सामुदायिक समूह भी भाग लेंगे।

Jhansi News: आज डिप्टी सीएम झांसी में,करेंगे हरीशंकरी पौधरोपण

Jhansi News: झांसी। आज उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य झांसी में होंगे। वह यहां मेडिकल कालेज प्रांगण में पौधरोपण का शुभारंभ करने आ रहे। वह हरीशंकरी पौधा रोपेगे। उनकी मौजूदगी में एक साथ करीब 5 हजार पौधे रोपे जाने है। जिसमें फलदार छायादार पोषण आहार वाले पौधे होंगे। जिसके लिए डीएफओ गड्ढा खुदान करा चुके। मौके का जायजा लेने जिलाधिकारी गौरांग राठी पहुंचे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रविवार 11 जुलाई को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर चलेंगे। झांसी पुलिस लाइन 10 बजकर 45 मिनट पर आ जाएंगे। यहां से सीधे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज वृक्षारोपण स्थल पहुंचेगे।

जहां वृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।डिप्टी सीएम यहां हरीशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) पौधे का रोपण करेंगे।डीएफओ ने बताया कि जब उपमुख्यमंत्री रहेंगे तब करीब 5 हजार पौधों का रोपण होगा। जबकि एक ही समय पर करीब डेढ़ हजार पौधे रोप दिए जाएंगे। इस दौरान महिला समूह, विद्यार्थी, जनपद के सभी जन प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाएं, अधिकारी, पौधे रोपेंगे। इसमें फलदार छायादार और पौष्टिक आहार वाले पौधे है। सभी गड्ढों की खुदाई हो चुकी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।