ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीअनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल

झांसी। हिन्दुस्तान संवाद

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, छह घायल
हिन्दुस्तान टीम,झांसीWed, 22 Jan 2020 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी। हिन्दुस्तान संवाद

एरच-डिकौली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भरती कराया। जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रॉली सवार सभी सभी लोग एरच बाजार करने आए थे। डिकौली निवासी जगजीत सिंह (45) बेटा सुल्तान सिंह, रामजी बेटा धूराम, भरसुआ निवासी लाडली पत्नी दीपक समेत करीब आधा दर्जन लोग बुधवार की देर शाम गांव कस्बा एरच बाजार करने जा रहे थे। यह लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो गए। जैसे ही चालक ट्रैक्टर लेकर एरच-डिकौली सड़क पर मोंड़ के करीब पहुंचा, तभी ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली लहराते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई। जिसमें दबकर सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची एरच पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत ट्रॉली से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भरती कराया। जहां जगजीत, रामजी, लाडली की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। थाना पुलिस की मानें डिकौली सड़क पर हादसा हुआ है। तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। बाकी को मोंठ सीएचसी में भरती कराया गया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है। अब तक किसी तरह की शिकायत, तहरीर नहीं मिली है। चालक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें