Jhansi News: नवनिर्मित माल की लिफ्ट बीच में अटकी दो युवक फंसे

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के एक नवनिर्मित मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब

Jhansi News: नवनिर्मित माल की लिफ्ट बीच में अटकी दो युवक फंसे

Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के एक नवनिर्मित मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई और उसमें सवार दो युवक करीब 10 मिनट तक फंसे रहे। युवकों ने इमरजेंसी सायरन बजाकर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक कोई मदद के लिए नहीं पहुंची।लिफ्ट में फंसे युवकों के पास जब मदद नहीं पहुंची तो उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। हालांकि आपका अपना हिंदुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। माल स्टेशन रोड के पास स्थित बताया जा रहा है। 46 सेकंड के वायरल वीडियो पर गौर करें तो दोनों युवक बताते हैं कि आज वह लोग इस मॉल में आए हैं लेकिन यहां व्यवस्थाएं सही नहीं है यहां आए लेकिन लिफ्ट से का इस्तेमाल नहीं करें।

उन्होंने स्टाफ पर भी काफी नाराज की जाहिर की है। बताया सायरन बजाने के बाद भी यहां कोई नहीं पहुंचा। लिफ्ट फसी हुई है इसका कोई बटन काम नहीं कर रहा है ना तो नीचे जा रही है ना ऊपर जा रही है। काफी देर तक लिफ्ट के दोबारा चलने का इंतजार करने के बाद युवकों ने इमरजेंसी सायरन का बटन दबाया। बताया कि 10 मिनट बाद वह किसी तरह बाहर निकलेl मामले को लेकर मॉल मालिक से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: नवनिर्मित माल की लिफ्ट बीच में अटकी दो युवक फंसे