धार्मिक स्थल में दो महिलाएं भिड़ीं
झांसी के एक प्राचीन धार्मिक स्थल पर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों में जमकर हाथापाई हुई और एक महिला ने दूसरी को बाल्टी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो गया है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक महिला अक्सर विवाद उत्पन्न करती है।

झांसी, संवाददाता। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत एक प्राचीन धार्मिक स्थल में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं, जिसमें जमकर हाथापाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पटककर पीटा। वहीं रविवार को किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि धार्मिक स्थल में एक महिला आए दिन किसी न किसी से विवाद व गाली-गलौज करती है। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल पर एक महिला पूजन कर रही थी। जबकि दूसरी महिलाएं गाली-गलौज।
वीडियो में महिला लगातार वीडियो बनाने के लिए कह रही है। वह बाहर से आई अन्य महिलाओं को पहले रोकती है। फिर गाली-गलौज करने लगी है। इसके बाद बाल्टी से दूसरी महिला को पीटने लगती है। लड़ते हुए महिलाएं दूसरे कोटे में पहुंच जाती है और वहां पटककर एक-दूसरे को पीटने लगती हैं। पूरी मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित महिला आए दिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करती है और विवाद की स्थिति पैदा करती है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


