
कैंसिल गाड़ियों का गुरुवार को हुआ संचालन
Jhansi News - झांसी संवाददाता।बुधवार को कैसिल सभी ट्रेनें गुरुवार को समय पर तो दौड़ी पर ये अपने गंतव्य पर सही समय पर नहीं पहुंची जिसके कारण यात्रियों में नाराजगी जत
झांसी संवाददाता। बुधवार को कैसिल सभी ट्रेनें गुरुवार को समय पर तो दौड़ी पर ये अपने गंतव्य पर सही समय पर नहीं पहुंची जिसके कारण यात्रियों में नाराजगी जताई। ट्रेन संचालन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार काम जारी है उसके बाद भी सभी ट्रेन अपने निर्धित समय से देरी से चल रही हैं। बता दें कि मथुरा के पास झांसी से जाते हुए कोयले की मालगाड़ी के 13 वैगन पटरी से उतर गए थे। इस घटना में अप-डाउन लाइन के साथ ही थर्ड लाइन को भी नुकसान पहुंचा था। यहां हुए हादसे का असर झांसी की तरफ आ रहीं ट्रेनों पर पड़ा और शताब्दी, राजधानी वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों को भी 5 पांच घंटे तक आगरा, ग्वालियर और झांसी स्टेशन पर खड़ा रखां गया।

ट्रेन झांसी देरी से पहुंचीं तो यहां से बुधवार को नई दिल्ली शताब्दी, खजुराहो वंदे भारत, गतिमान और ताज एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। बाहर से आकर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचे यात्रियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें मायूस होना पड़ा। इसके बाद ढाई हजार से ज्यादा यात्रियों ने ट्रेनों के टिकट कैंसिल कर दिए थे। इसके लिए आईआरसीटीसी और रेलवे ने यात्रियों को रिफंड देना शुरू कर दिया है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन मथुरा हादसे के चलते कुछ घंटे के लिए प्रभावित हुआ था। सुरक्षा और संरक्षा को देखते हुए कई ट्रेन कैंसिल की गई थीं, जिनके टिकिट का पैसा यात्रियों को वापस किया जा रहा है। गुरुवार को कैंसिल ट्रेनों का संचालन शुरु हो गया होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




