बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Jhansi News - झांसी के बीआईईटी कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र अभिषेक गौतम ने परीक्षा में बैक आने के तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। उसका शव हॉस्टल में पंखे से लटका मिला। परिजनों को जब उसका फोन नहीं मिला तो उन्होंने जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीआईईटी) कॉलेज के बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को कैंपस में स्थित हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परीक्षा में बैक आने से तनाव में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। औरैया के गांव बंसई व हाल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी अभिषेक गौतम (23) बेटा वेदपाल गौतम बीआईईटी इंजीनियर कॉलेज में मैकेनिकल ट्रेड से बीटेक का थर्ड ईयर का छात्र था।
वह कैंपस में एक हॉस्टल के कमरा नंबर एस-8 में रहता था। मंगलवार की रात उसने परिजनों से बातचीत की। इसके बाद किसी को कुछ नहीं पता। बुधवार को वह उठा और उसने पंखे के सहारे रस्सी से फांसी का फंदा बनाया। फिर झूल गया। जब परिजनों ने अभिषेक को फोन लगाया तो रिसीब नहीं हुआ। जिससे उन्हें शंका हुई। उन्होंने वहीं स्थिति एक व्यक्ति को कमरे में भेजा तो वहबंद था। उसने किसी तरह झांककर देखा तो दंग रह गया। उसका शव पंखे के सहारे रस्सी से झूल रहा था। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। मृतक के चाचा नरेंद्र ने बताया कि वह परीक्षा में बैक आने को लेकर तनाव में था। इसी वजह से यह कदम उठाया होगा? वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


