Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Suicide of 22-Year-Old Youth in GurSarai Police Investigation Underway
फांसी लगाकर कंपनी कर्मी ने दी जान

फांसी लगाकर कंपनी कर्मी ने दी जान

संक्षेप:

Jhansi News - फांसी लगाकर कंपनी कर्मी ने दी जानबंद कमरे में फंदे पर झूलता मिला शवपरिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटीझांसी, संवाददातागुरसरांय थाना क्षेत्र में सनस

Jan 15, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

गुरसरांय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांशीराम कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गांधीनगर व हाल काशीराम कॉलोनी निवासी यश कुमार अहिरवार (22) बेटा बालमुकुंद अहिरवार नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिछले दिनों अपने बैंक खाते में जरूरी कागजात जमा करने आया था। बीती देर रात वह देखा गया। इसके बाद कुछ पता नहीं। गुरुवार को जब परिजनों ने उसे फोन किया तो कुछ पता नहीं चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे उन्हें शंका हुई। वह घर पहुंचे तो अंदर से कमरा बंद था। उन्होंने किसी तरह सीढ़ी लगाकर छज्जे के से कमरे में गए तो दंग रह गए। यश का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका- मुआयना किया। वहां फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जो काफी देर तक सुबूत जुटाने में जुटी रही। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।