Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Suicide of 12th Grade Student in Tudiyan Village Shocks Community
12वीं पास छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

12वीं पास छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

संक्षेप:

Jhansi News - 12वीं पास छात्र ने फांसी लगाकर दी जानबंद कमरे में फंदे पर झूलता मिला, लोहे का दरवाजा तोड़कर निकाला शवपरिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटीखुदकुशी का क

Dec 17, 2025 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

कटेरा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव टुडयन में कक्षा 12वीं पास छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव टुडयन निवासी दीपक यादव (24) बेटा रमेश यादव कक्षा 12वीं पास था। बीती देर रात परिवारवालों के साथ खाना खाया। इसके बाद सोने चला गया। तभी दीपक अपने अंदर के कमरे में गया। वहां उसने छत से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को परिजन सोकर उठे। लेकिन, दीपक की कोई आहट न होने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने कमरा खटखटकाया तो कोई जवाब नहीं मिला। जिससे वह चिंतित हो गए। किसी तरह झांककर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी वंदना सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। उन्होंने लोहे का दरवाजा तुड़वाकर शव को किसी तरह बाहर निकलवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। कारण स्पष्ट नहीं है। मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। जांच कराई जा रही है। इसी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अगर कोई शिकायती आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।