Jhansi News: बाइक-स्कूटी भिड़ंत में दो की मौत, दोस्त नाजुक
Jhansi News: झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सीपरी ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां स्कूटी और बाइक की टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वास्थ्य और शिक्षा में होशियार रुद्राक्ष वाजपेई और सक्षम बोहत की अब घर में कोई सहारा नहीं रहा।

Jhansi News: झांसी, संवाददाता। कई फीट उछलकर डिवाइडर से टकराए सिर। सीपरी ओवर ब्रिज पर आधी रात के बाद हुए हादसे ने रोंगटे खड़े कर दिए। घटना स्थल खून से लाल था। चश्मदीदों की मानें तो रफ्तार ने खूब कहर ढाया। स्कूली और बाइकों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। किसी ने भी हेलमेट का इस्तेमाल नहीं किया था। अन्यथा जान बच सकती थी। बताया, जब टक्कर हुई तो स्कूटी और बाइक सवार कई फीट ऊपर उछलकर नीचे सिर के बल गिरे। जिससे सिर पर गंभीर चोट आने और खून अधिक बहने से दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रुद्राक्ष वाजपेई की हुई मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन सरक गई। वह रोने-बिलखने लगे। चचेरे भाई आशुतोष ने बताया कि रुद्राक्ष पढ़ाई में होशियार था। वह प्राइवेट जॉब भी करता था। बताया, वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत केबाद घर का चिराग बुझ गया। उसके मम्मी-पापा सहित अन्य नाते-रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है。
बीकॉम फस्र्ट ईयर का छात्र था रुद्राक्ष
हादसे में रुद्राक्ष की हुई मौत के बाद हर तरफ कोहराम मच गया। मां अनीता बेहोश हो गई। पिता अपने बेटे के लिए फूट-फूटकर रो पड़ा। परिजन अपने बेटे के लिए बिलख पड़े तो नाते-रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार रुद्राक्ष पढ़ाई में काफी होशियार था। वह बीकॉम फस्र्ट ईयर का छात्र था। रात दोस्त के पास जाने की कहकर निकला था। पता नहीं था कि अब वह लौटकर घर नहीं आएगा। जब उसकी खबर पहुंची तो यकीन ही नहीं हुआ।
ड्राइवरी कर घर का भरण पोषण करते थे पिता-पुत्र
हादसे में सक्षम बोहत की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। आनन-फानन में वह घटना स्थल और फिर मेडिकल पहुंचे। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पिता राजेश चंद्र ने बताया कि वह बस चालक हैं। जबकि उनका बेटा सक्षम कार चलाता था। परिजनों के अनुसार इसी से इनका घर का गुजर-बसर होता था। अब घर में दो बेटे वह एक बहन बचे हैं। बताया, रात में सक्षम होटल से खाना पैक कराने गया था। उसके साथ दोस्त सोमिल भी था। तभी रास्ते में हादसा हो गया।


