सिरफिरे देवर के चाकूओं से जख्मी भाभी ने भी तोड़ दम
Jhansi News - सिरफिरे देवर के चाकूओं से जख्मी भाभी ने भी तोड़ दमभाभी का गर्दन, सीना, पेट, मुंह गोदकर लगा ली थी फांसी डेढ़ साल की प्रेम कहानी का हुआ दुखद अंतफोटो नंबर

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गुजरे शनिवार मोहल्ला नैनागढ़ में सिरफिरे देवर ने साथ रहने से मना करने पर भाभी की गर्दन, गला, नाक, मुंह, पेट चाकूओं से गोदकर स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं डेढ़ साल की प्रेम-कहानी का दुखद अंत हो गया। मोहल्ला नैनागढ़ निवासी राकेश साहू लोडर चालक हैं। वह अपनी पत्नी मायादेवी व पांच साल की बेटी के साथ रहते हैं। उनके घर पड़ोस में रहने वाली मौसी के बेटे महेंद्र साहू का आना-जाना था। जिससे माया और महेंद्र की भी जान-पहचान बढ़ गई थी।
महेंद्र माया के साथ रहने की जिद कर रहा था। लेकिन, उसने सबकुछ खत्म कर दिया था। बीते शनिवार को वह अपनी बेटी के साथ घर पर थी। तभी महेंद्र चाकू लेकर आया। अंदर से दरवाजा बंद किया और माया पर ताबड़-तोड़ प्रहार कर दिए। उसकी गर्दन, गला, कान, पेट, सीना चाकूओं के वार से काट डाला। मासूम बेटी के चीखने पर वह छत से कूदकर फरार हो गया था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल भिजवाया। सोमवार को इलाज के दौरान माया की मौत हो गई। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी महेंद्र को पकड़ने के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। जिससे घबराकर वह एक विवाहघर के पीछे पत्थर की टाल के पास पहुंचा, जहां से पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी थी। प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घायल माया साहू की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई है। इससे पहले वारदात के रोज हमला करके देवर महेंद्र साहू ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बिलख पड़ा परिवार मृतक माया साहू के पति राकेश साहू ने बताया कि महेंद्र अक्सर माया को अपने साथ रहने की बात कहता था। जबकि वह मना कर रही थी। पहले इनके बीच बातचीत होती थी। परिजनों ने समझाकर सबकुछ ठीक करा दिया था। लेकिन, महेंद्र नहीं मान रहा था। शनिवार राकेश गाड़ी लेकर गाया था। माया अपनी बेटी के साथ थी। तभी महेंद्र जबरन कमरे में घुस आया। अंदर से कुंडी लगाई और माया पर चाकू से ताबड़-तोड़ वार कर दिए। उसकी नाक, गला, गर्दन, पेट, सीने काट दिए थे। पुलिस से डरकर लगा ली थी फांसी वारदात के बाद माया के पति राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की घेराबंदी की। तभी वह कपड़े उताकर वहां से भाग गया। वह नामचीन विवाहघर के पास पत्थर की टाल के करीब पहुंचा। वहां रस्सी से फंदा बनाया और झूल गया। जब लोगों ने उसका शव फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गए। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


