Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Incident Young Farmer Electrocuted While Irrigating Field in Babina
खेत पर करंट से झुलसकर युवक की मौत

खेत पर करंट से झुलसकर युवक की मौत

संक्षेप:

Jhansi News - खेत पर करंट से झुलसकर युवक की मौतपानी लगाते वक्त हुई घटना, परिवार में कोहरामफोटो नंबर 3 रीतेश राजपूत (फाइल फोटो)।झांसी (बबीना), संवाददाताबबीना थाना क्

Dec 17, 2025 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

बबीना थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव मुरारी में खेत पर पानी लगा रहे युवक की किसी बिजली के करंट से झुलसकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मुरारी के रहने वाले आशाजीत राजपूत किसान थे। उनका बेटा रीतेश राजपूत भी खेती में हाथ बंटाता था। उन्होंने बंटवाई पर खेत लिया था। बीती देर रात वह खेत पर पानी लगाने गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। वह खेत पर काम कर रहा था। तभी कोई तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास से ग्रामीण मदद को दौड़े। उन्होंने किसी तरह लाइन बंद करवाई। उसे लाठी के सहारे तार से अलग किया। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार फूट-फूटकर रो पड़ा। मृतक के पिता आशाजीत बेसुध हो गए। उसका छोटा भाई अंकुश भाई के लिए बिलख पड़ा। मां पुष्पा देवी बेटे को देख बेहोश हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे बैदोरा चौकी प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत (ग्रामीण) रमाकांत दीक्षित ने बताया कर्मियों को भेजकर इस मामले में जानकारी ली जा रही है।