Tragic Incident BSC Student Jumps into Betwa River After Father s Scolding बीएससी के छात्र ने पुल से बेतवा में लगाई छलांग, लापता, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Incident BSC Student Jumps into Betwa River After Father s Scolding

बीएससी के छात्र ने पुल से बेतवा में लगाई छलांग, लापता

Jhansi News - झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में एक बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बेतवा नदी के एरच पुल से छलांग लगा दी। वह पानी में डूबकर लापता हो गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीSat, 30 Aug 2025 09:11 AM
share Share
Follow Us on
बीएससी के छात्र ने पुल से बेतवा में लगाई छलांग, लापता

झांसी, संवाददाता पूंछ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार पिता की डाँट से क्षुब्ध बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र ने बेतवा नदी के एरच पुल से छलांग लगा दी। जिससे वह पानी में डूबकर लापता हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। गोताखोरों की मदद ली गई है। नदी में नाव उतार दी है। हालांकि देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। कस्बा एरच के गांव भदरवारा निवासी बृजकिबहारी बाल्मीक का 21 वर्षीय बेटा अनिकेत बाल्मीकि एक महाविद्यालय में बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। शुक्रवार को सुबह वह घर पर था। तभी पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया।

वह घर से बाइक लेकर करीब 11 बजे के करीब बेतवा नदी पर करीब कई फीट ऊंचे बन एरच पुल पर पहुंचा। उसने बाइक किनारे खड़ी की। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह ग्रिल पर चढ़ा और कूद गया। अनिकेत के नदी में कूदते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं खबर पाकर पहुंचे परिजन बेटे के लिए फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना पर पहुंचे पूंछ थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। उन्होंने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। गोताखोरों की मदद ली गई। नाव के सहारे उसकी तलाश की गई। लेकिन, देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक लापता है। उसकी तलाश लगातार की जा रही है। नौकाओं के साथ स्थानीय गोताखोर खोजबीन कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। सुबह घर से निकला था बेटा युवक द्वारा कई फीट नीचे नदी में लगाई छलांग की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में वह घटना स्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने बताया कि अनिकेत नाराज होकर घर से निकला था। पता नहीं था कि इतना बड़ा कदम उठाएगा। जो जिंदगी भर का दुख दे जाएगा। बाइक खड़ी की और लगाई छलांग अनिकेत बाइक से बेतवा नदी पर बने पुल पर पहुंचा। वहां उसने बाइक खड़ी की। इसके बाद आसपास देखता रहा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह कई फीट नीचे कूद गया। इसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। चश्मदीदों की मानें तो युवक के छलांग लगाते ही तेज आवाज हुई। इसके बाद हर तरफ अजब सा माहौल हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।