युवक ने खेत पर जहर खाकर दी जान
Jhansi News - बबीना थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में एक किसान ने फसल खराब होने के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। किसान हरिसिंह राजपूत (35) की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया। पत्नी रामदेवी और अन्य ग्रामीणों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

बबीना थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव बघौरा में किसान ने खेत पर जहर खाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि फसल खराब होने से परेशान थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बघौरा निवासी हरिसिंह राजपूत (35) बेटा छोटेलाल राजपूत किसान थे। पिछले दिनों बिगड़े मौसम और हुई बारिश से खेत में कुछ फसल खराब हो गई थी। बीती देर शाम वह खेत पर गए थे। तभी उन्होंने विषाक्त निकाला और गटक लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख पास पत्नी रामदेवी घबरा गई। जैसे ही उसे विषाक्त की बात पता चली तो पैरों जमीन सरक गई।
वह जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्तेदार धनपाल सिंह राजपूत ने बताया कि हरिसिंह खेती किसानी करता था। फसल खराब होने से परेशान था। इसी के चलते यह कदम उठाया है। उसकी मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बेहोश हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने जांच की जा रही है। इसी के बाद स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


