खेत पर करंट से झुलसकर दो पड़ोसियों की मौत

Apr 06, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी के गांव मथुपुरा में खेत पर पानी लगाते समय बिजली करंट से दो किसानों की मौत हो गई। देव सिंह और सरमन पाल, दोनों पड़ोसी थे। घटना के समय, देव सिंह मोटर चालू करते ही करंट लगने से झुलस गए और सरमन उन्हें बचाने दौड़े, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

खेत पर करंट से झुलसकर दो पड़ोसियों की मौत

झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव मथुपुरा में खेत पर पानी लगाते वक्त बिजली करंट से अधेड़ किसान झुलस गया। वहीं उसे बचाने दौड़ा पड़ोसी भी इसकी चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। वहीं परिवारों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मथुपुरा निवासी देव सिंह विश्वकर्मा (55) और सरमन पाल (65) पड़ोसी थे। दोनों के खेत भी लगे हुए हैं। रविवार की देव सिंह अपने खेत में बोई सब्जियों को पानी लगे थे।

वहीं सरमन भी काम रहे थे। पहले दोनों आपस में बतियाने लगे। तभी पानी लगाने के लिए जैसे ही देव सिंह मोटर चालू करने को आगे बढ़े तो अचानक उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तीखा था कि वह गंभीर रूप से झुलसकर छटपटाने लगे। उनकी हालत देख सरमन तुरंत उन्हें बचाने दौडे़। जैसे ही उन्होंने देव सिंह को छुआ तो सरमन को बिजली का जोरदार करंट लगा गया। करंट इतना तीखा था कि दोनों वहीं झुलस-तड़पकर मौत हो गई। जब देव सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिता हुई। मृतक देव सिंह के भतीजे अखिलेश ने बताया कि चाचा देव सिंह और पड़ोसी सरमन पाल के शव पड़े थे। जिससे वह चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। फिर भी परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां मौत की पुष्टि हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी बबीना विनय कुमार साहू, भेल चौकी प्रभारी राहुल सिंह, एसआई अनुज, रवि सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि करंट से झुलसकर मौत होना बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।साहब, चाचा के बगल में पड़ा था शवमृतक देव सिंह के भतीजे अखिलेश ने बताया कि वहां जाकर देखा तो दर्दनाक मंजर था। चाचा शव पड़ा था। उनके बगल में पड़ोस के चाचा सरमन का भी शव पड़ा था। दोनों शरीर पर करंट से झुलसने के निशान थे। जिससे वह चीख पड़ा। उसके फोन करने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों को अस्पताल लेकर आए। यहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।दो किसानों की मौत से गांव में मातमगांव मथुपुरा में दो किसानों की खेत पर करंट से झुलसकर हुई मौत के बाद मातम छा गया। गांव में सोमवार को चूल्हा तक नहीं जला। ग्रामीणों की मानें तो सुबह गांव का माहौल सामान्य था। तभी 11 बजे के करीब अचानक खबर आई कि देव सिंह और सरमन की मौत हो गई। इसके बाद दोपहर जैसे ही घर से रोने-बिलखने की आवाजें आई तो घटना की जानकारी हुई। पूरे दिन भी ग्रामीण दर्द-विदारक घटना को लेकर भगवान को याद करते रहे।बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाकरंट से झुलसकर किसान की मौत के बाद परिजन बिलख पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि देव सिंह विश्वकर्मा के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। जैसे ही उनकी मौत की खबर लगी तो परिवार में मातम छा गया। वह लोग रो पड़े। उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बताया कि सरमन की शादीशुदा नहीं थे। वह अपने परिवार के साथ ही रहते थे। उनकी मौत के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।