नहाते वक्त नहर में डूबकर 7 साल के मासूम की मौत
झांसी के समथर थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना ग्राम पंचायत सजोखरी में हुई, जहां बच्चे ने शादी की तैयारी के बीच नहाने का प्रयास किया। परिजनों और गांव वालों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झांसी (समथर)। समथर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सजोखरी के पास कुठोंद शाख नहर में नहाते वक्त 7 वर्षीय मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। जिससे पड़ोस शादी की तैयारियां गम में बदल गई। वहीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। गांव सजोखरी में नाथों के डेरा निवासी योगेंद्र (7) बेटा स्व. राजकुमार के परिवार शादी है। रात में टीके की रस्म हुई। बुधवार घर में नाते-रिश्तेदार आराम कर रहे थे। तभी दोपहर करीब दो बजे योगेंद्र कुछ साथियों के साथ पास से निकली नहर में नहाने चला गया।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह पास बने गड्ढे पर पहुंचा और पैर फिसलते ही उसमें डूब गया। जिससे बाहर खड़े बच्चे शोर मचाने लगे। चीखें सुनकर आसपास का इलाका दहल उठा। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं परिजन फूट-फूटकर रो पडे़। लोगों की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन बिलख पड़े। मृतक के ताऊ अयोध्या ने बताया कि शादी में थकान होने की वजह से सभी लोग सो रहे थे। लेकिन, दोपहर में बच्चे नहाने निकल गए और इतनी बड़ी घटना हो गई। बताया, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज गंभीर सिंह के अनुसार जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


