मकान की दीवार गिरी, चाचा की मौत, भतीजा घायल
Jhansi News - झांसी के समथर थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक गंगा सिंह की हाल ही में शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झांसी। समथर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। मोहल्ला बरसयाना में दीवार तोड़ने के दौरान छत भर-भराकर गिर गई। मलबे में दबकर चाचा की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। जिससे पूरा परिवार बिलख पड़ा। मोहल्ला कटरा निवासी गंगासिंह (32) बेटा मोहन प्रजापति भजन गाता था। वह दिन में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती 18 फरवरी को उसकी शादी अयोध्या की रहने वाली रचना के साथ हुई थी। बीते रोज गंगा सिंह अपने भतीजे विजय प्रजापति के साथ मोहल्ला बरसयाना में मजदूरी करने गया था। वह लोग दीवार में रैक बनाने के लिए बड़े हथौड़े व ग्राइंडर मशीन से दीवार तोड़ रहे थे। तभी अचानक एक तरफ की दीवार भर-भराकर ढह गई। मलबे में दबकर गंगा सिंह और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबा हआकर दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं गंगा सिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे ग्वालियर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। वह फूटकर रो पड़े। मृतक के चचेरे भाई महेश ने बताया कि अपने भाई गोविंद के साथ अयोध्या में पानीपुरी बेचता था। वहां किराए पर रहते थे। इस बीच उसकी जान-पहचान रचना से हो गई। बाद में इसी साल 10 फरवरी को दोनों की राजी-खुशी से शादी की थी। अभी करीब तीन महीने ही हुए थे कि गंगा की मौत हो गई। उन्होंने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समथर थाना प्रभारी अतुल राजपूत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है。
बिलख पड़ा परिवार
मृतक के परिजनों ने गंगा सिंह की मौत के बाद शादी की खुशियां तीन महीने में ही मातम में बदल गई। बताया वह रात-बिरात को भजन गाने जाता था। जबकि दिन में मजदूरी करता था। उसका शव जैसे ही पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। वह समथर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई。
भरभराकर कर गिर गई दीवार
लोगों की मानें तो गंगा सिंह और उसका भतीजा विजय काम कर रहे थे। तभी भर-भराकर दीवार गिर गई। जिसके नीचे दोनों दब गए थे। लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


