Jhansi News: रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला युवक का शव
Jhansi News: ट्रेन की चपेट में आने की संभावना, घर से कुछ दूरी पर पड़ा थापरिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटीफोटो नंबर आकाश नाहर का फाइल फोटो। झांसी, संवाददाताझांस

Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी-कानपुर रेलवे युवक का शव टुकड़ों में मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वह बिना बताए घर से निकलना था। ट्रेन की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। मोहल्ला गोंदू कंपाउंड के रहने वाले विनोद नाहर का 32 वर्षीय बेटा आकाश नाहर प्राइवेट काम करता था। बुधवार को वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। यहां परिजनों ने उनकी तलाश की। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। देर रात कुछ लोग रेलवे लाइन से निकल रहे थे। तभी उन्होंने आकाश का शव क्षत-विक्षप्त शव पड़ा देखा तो दंग रह गए।
जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। भाई अरविंद ने बताया कि भाई कुछ कहकर नहीं निकलता था। जब खबर मिली तो वहां जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि वह पटरियां पार कर रहा था तभी कोई ट्रेन की चपेट में आ गया है। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया, उसकी मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहीं परिजनों पर भी गम का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि जांच की जा रही है।


