पतंग उड़ा रहा किशोर छत से गिरा, मौत

Jan 19, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - पतंग उड़ा रहा किशोर छत से गिरा, मौतपरिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटीफोटो नंबर 4 किशोर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। झांसी, संवाददाताकोतवाली गरौ

पतंग उड़ा रहा किशोर छत से गिरा, मौत

कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। पतंग उड़ाते वक्त 14 वषी्रय किशोर की छत से गिरकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देरी माथुर पलेरा निवासी अंश रायकवार (14) बेटा मन प्यारे बचपन से ही गरौठा के मोहल्ला महावीर नगर में अपने मामा धु्रव के यहां रहता था। बीती देर शाम वह घर की छत पर पतंग उड़ा था। छत के चारों ओर कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। जैसे ही वह किनारे पहुंचा तो उसका पांव फिसल गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अंश करीब 20 फीट नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बाद चीख-पुकार से आसपास का इलाका दहल उठा। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया7 जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वह फूट-फूटकर रो पड़े। रिश्तेदारों ने बताया कि अंश बचपन से ही अपने मामा के यहां रहता था। बीती देर शाम पतंग उड़ा रहा था। जब तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मची तो घटना की जानकारी हुई। करीब आकर देखा तो वह गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, नहीं बच सका। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।