बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, चाचा-भतीजे की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों युवक निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, चाचा-भतीजे की मौत

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई l पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गोपालपुरा भेंवरा निवासी वीरपाल अहिरवार एवं सुमित बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सुल्तानपुर से मोंठ की ओर जाने वाले ओवरब्रिज के पास हाईवे पर चढ़े, तभी झांसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए।

बाइक ट्रक के अगले पहिए में फंस गई और ट्रक दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस एवं हाईवे एंबुलेंस 1033 को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिरगांव थाना पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया तथा दोनों शवों को कब्जे में लिया। हेड कांस्टेबल अशोक यादव ने सड़क पर बिखरे शवों के अवशेषों को समेटकर पीएम किट में रखा। वहीं टोल प्लाजा कर्मचारियों एवं एंबुलेंस कर्मचारियों अफसर अली और अशोक कुमार रजक ने सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर यातायात नियंत्रित किया और शवों को अन्य वाहनों से कुचलने से बचाया।मृतक के पुत्र ने बताया कि वीरपाल अहिरवार उसके पिता थे तथा सुमित उसका भाई था। दोनों चाचा-भतीजे गोपालपुरा से चिरगांव आ रहे थे। सुल्तानपुर ओवरब्रिज के पास नई बस्ती में उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए दोनों मजदूरी एवं निर्माण कार्य देखने आ रहे थे। दोनों खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोतिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार द्विवेदी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।