ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ साल के मासूम की मौत
Jhansi News - ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ साल के मासूम की मौतआक्रोशित हुए लोग, बोले, मार डालाघर के बाहर खेल रहा था इकलौता बेटा, बुझा घर का चिरागफोटो नंबर 2 मासूम की मौत

गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत दर्द-विदारक घटना हुई। गांव अड़जरा में बेकाबू तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में उसके शरीर के चीथड़े उमड़ गए। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने जानबूझकर बेटे को मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव अड़जरा निवासी विनोद पटेल खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार दोपहर उनका डेढ़ साल का बेटा मयंक पटेल घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और मंयक को टक्कर मारता हुआ निकल गया।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मयंक उछलकर गिरा और ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। जिससे उसके शरीर के चीथड़े गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। करीब आकर देखा तो दर्दनाक मंजर था। मृतक के पिता विनोद पटेल ने बताया कि बेटे के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाता हुआ निकल गया। कोई महेश नामक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर जा रहे था। वहीं घटना के बाद अन्य ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर रोका ही नहीं। भगाता ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वहीं थाना पुलिस की मानें तो परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार किया है। उपनिरीक्षक मयंक के अनुसार लिखित में लेकर शव सौंप दिया है। अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं परिजनों ने उसका खेत में ही अंतिम संस्कार कर दिया है।मन्नत के बाद 20 साल बाद भरी थी गोदगांव अड़जरा में हुए दर्द-विदारक हादसे के बाद लोगों का कलेजा कांप उठा। परिजनों ने बताया कि मयंक अपने पिता विनोद की इकलौती संतान था। करीब 20 साल की मन्नतों के बाद विनोद के यहां मयंक ने जन्म लिया था। लेकिन, यह खुश डेढ़ साल तक ही घर में रही। रविवार हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद मां बेटी को इस हालत में देख बेहोश हो गई। वहीं परिवारवालों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।साहब, चढ़ाता हुआ निकल गया ट्रैक्टरगांव अड़जरा में हुए हादसे के बाद लोगों का कलेजा कंपकंपा उठा। चश्मदीदों की मानें तो ट्रैक्टर चालक तेज गति से आया और बाहर खेल रहे मासूम बच्चे चढ़ाता निकल गया। अगले पहिया उसके सिर में घला। इसके बाद ऊपर से पहिए निकल गए। बताया, बड़ा भीषण हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


