Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Accident Speeding Car Hits Biker in Nababad Victim Dies
कार ने बाइक सवार को कुचला, हवलाई की मौत

कार ने बाइक सवार को कुचला, हवलाई की मौत

संक्षेप:

Jhansi News - कार ने बाइक सवार को कुचला, हवलाई की मौतझांसी-कानपुर एनएच पर कोछाभांवर के पास हुआ हादसाझांसी, संवाददातानबाबाद थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-का

Nov 14, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

नबाबाद थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर कोछाभांवर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में हवलाई की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उल्दन के गांव बिजना व हाल झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के भांडेरी गेट निवासी रतनलाल अग्रवाल (45) बेटा बाबूलाल अग्रवाल हलवाई थे। बीती देर शाम वह काम से पारीछा जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर हाइवे पर कोछाभांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं रतनलाल गिरे और कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी भिजवाया। जेब से निकले कागजात पर मिले नंबर पर फोन लगाकर परिजनों को जानकारी दी गई। जिससे वह रोने बिलखने लगा। यहां मेडिकल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार वैभव अग्रवाल ने बताया कि चाचा काम को लेकर जा रहे थे। तभी घर पर हादसे की खबर आई। यहां मेडिकल लाए। लेकिन, उनकी मौत हो गई। वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। कोई शिकायत आने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।