Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Accident on Jhansi-Lalitpur Highway One Dead Two Injured in Harvester Collision

झांसी में हार्वेस्टर में घुसा डंपर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Jhansi News - झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने हार्वेस्टर ठीक कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीSun, 12 Oct 2025 10:33 AM
share Share
Follow Us on
झांसी में हार्वेस्टर में घुसा डंपर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर डोंगरी पुल के पास खराब हार्वेस्टर ठीक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लगा। पुलिस ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के एक घंटे बाद यातायात सुलभ हो सका। बरेली के रहने वाले चमन अपने साथी सलीम और सलमान जिला ललितपुर के महरौनी में फसल काटने आए थे। रविवार तड़के सभी लोग हार्वेस्टर मशीन लेकर बरेली वापस जा रहे थे।

जैसे ही चालक डोंगरी पुल के ऊपर पहुंचा तो हार्वेस्टर के पहिए जाम हो गए। चमन, सलीम और सलमान तीनों मशीन के नीचे जाकर ठीक करने लगे। इसी बीच ललितपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने हार्वेस्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मशीन के परखचे उड़ गए। वहीं सलमान कंटेनर के पहियों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चमन और सलीम के ऊपर हार्वेस्टर मशीन गिर गई। दोनों उसमें फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं, कंटेनर चालक प्रतागढ़ निवासी अखिलेश बेटा ओंकार भी केबिन में फंस गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर जाम लग गया। दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर डोंगरी चौकी प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, उप निरीक्षक राजेश चंदेल, विजय करण, विजय कुमार, ओमवीर पाल ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। घायलों को तुंरत मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं कंटेनर चालक को केबिन काटकर बाहर निकाला गया। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। करीब घंटे बाद यहां यातायात सुलभ हो सका। चौकी प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। जबकि कंटेनर चालक समेत तीन लोग घायल हैं। उन्हें मेडिकल भिजवाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।