बड़ागांव में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, अधेड़ की मौत

Feb 07, 2026 09:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 52 वर्षीय ब्रजेंद्र राजपूत को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ागांव में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, अधेड़ की मौत

झांसी, संवाददाता बड़ागांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर डायमंड सीमेंट फैक्ट्ररी के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बड़ागांव के गांव लिधौरा निवासी ब़ृजेंद्र राजपूत (52) खेती-किसानी करते थे। बीती देर रात वह बाजार से सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर हाइवे पर सीमेंट फैक्ट्ररी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड् गए।

वहीं ब़ृजेंद्र ट्रक की चपेट में आ गए। जिसस उनकी मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के घर खबर की गई। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। अगर मृतक के परिजनों की तरफ से किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बच्चों के सिर से उठा पिता का साया झांसी-कानपुर एनएच पर हादसे में अधेड् की हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फनन में लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चश्मदीदों की मानें तो ट्रक पीछे से आया और लपेटता ले गया। बाइक सवार नीचे गिरा और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं पत्नी खबर पाकर बेहोश हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।