Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsFatal Accident on Jhansi-Gwalior NH Couple Hit by Uncontrolled Truck
ट्रक ने सराफा कारोबारी दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत

ट्रक ने सराफा कारोबारी दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत

संक्षेप:

Jhansi News - झांसी-ग्वालियर एनएच पर करारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सराफा कारोबारी दंपति को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है।

Nov 19, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ग्वालियर एनएच पर बुधवार दोपहर करारी के पास सत्संग से शामिल होकर घर आ रहे सराफा कारोबारी दंपति को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असपताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला राई का ताजिया व हाल दतिया गेट बाहर रहने वाले हरीश सोनी 59 सराफा का कारोबार करते हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी शोभा सोनी (54) के साथ झांसी-ग्वालियर रोड स्थित ग्रास लैंड के आगे राधा स्वामी आश्रम में सत्संग में शामिल होने गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों स्कूटी से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही हरीश कुछ देरी पर करारी के पास पहुंचे पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त स्कूटी के परखचे उड़ गए। वहीं शोभा व हरीश नीचे गिरे और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। जिससे शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंचे सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्ष विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां से परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। थाना पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से शिकायत आने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरे दिन भी खून से लाल हुआ झांसी-ग्वालियर एनएच सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात झांसी-कानपुर ग्वालियर बाईपास पर भीषण हुआ था। बेकाबू ट्रैक्टर ने ग्वालियर निवासी आरिफ खान (29) बेटा नौसर खान व उनके दोस्त दोस्त शाहिद (27) बेटा सलीम खान को रौंद दिया था। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं इससे पहले ट्रैक्टर एक विवाहघर के पास दतिया (मप्र) के गांव मुढेरा निवासी भगवानदास (32) व उनके साढ़ू बालटाडा के रहने वाले परमानंद को ठोकर मारकर भाग रहा था। तभी करीब 500 मीटर दूरी भीषण हादसा हुआ। वहीं दूसरे दिन भी कुछ दूरी पर दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बेकाबू ट्रक ने दंपति को कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे खून से लाल हो गया। ऊपर से निकल गए थे ट्रक के पहिए झांसी-ग्वालियर एनएच पर करारी के पास हुए भीषण हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। चश्मदीदों की मानें तो स्कूटी सवार दंपति अपने हाथ पर थे। जबकि ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। इसी बीच तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। करीब आकर देखा तो दर्दनाक मंजर थी। महिला के ऊपर से ट्रक के पहिए निकल गए थे। जबकि उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल पड़ा था। शरीर से काफी खून बह चुका था।