Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Accident in Raxha Two Friends Killed by Speeding Container
कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो दोस्तों की मौत

कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो दोस्तों की मौत

संक्षेप:

Jhansi News - कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो दोस्तों की मौतझांसी-शिवपुरी हाइवे पर बिहारी तिराहा पर हुआ भीषण हादसाराँग साइड से आ रहा था कंटेनर, परिवारों में कोहर

Dec 12, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

रक्सा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार शाम झांसी-शिवपुरी एनएच पर बिहारी तिराहा के पास रॉग साइड आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों के परिवार बिलख पड़े। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के गांव फुटेरा निवासी दिनेश (19) बेटा रतिराम उर्फ रत्तू रायकवार व अनिल रायकवार (21) बेटा किल्लू उर्फ तित्तर निवासी खजरा जिगरी दोस्त थे। वह मजदूरी करते थे। शुक्रवार को किसी काम से रक्सा जा रहे थे। जैसे ही दिनेश बाइक लेकर रॉयल कॉलोनी स्थित बिहारी तिराहा के पास पहुंचा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी अचानक रॉंग साइड से तेज रफ्तार कंटेनर आया तो बाइक को ठोकर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दिनेश और अनिल गिरकर कंटेनर के पहियों की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी रक्सा रूपेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। बाइक नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। जिससे उनके पैरों तले जमीन सरक गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार के यातायात सुचारू रूप से चालू है। अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।