Tragic Accident in Jhansi Woman Dies on Way to Father s Funeral वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति नाजुक, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Accident in Jhansi Woman Dies on Way to Father s Funeral

वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति नाजुक

Jhansi News - झांसी में एक तेज रफ्तार बाइक वनरोज से टकरा गई। हादसे में महिला मालती वर्मा की मौत हो गई, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। उसके पति बृखभान वर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीTue, 25 March 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति नाजुक

झांसी, संवाददाता उल्दन थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-खजुराहो एनएच पर तेज रफ्तार बाइक वनरोज (नीलगाय) से टकरा गई। हादसे में पिता के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव जा रही महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है।

मूल उल्दन के गांव रजपरा व हाल झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के शिव परिवार कॉलोनी के रहने वाले मालती वर्मा (57) के पिता का बीती देर शाम निधन हो गया था। वह अपने पति बृखभान वर्मा के साथ बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव रोरा जा रही थी। जैसे ही बृखभान बाइक लेकर हाइवे पर गांव लुहारी टोल के करीब पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर आ रहे वनरोज से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मालती और बृखभान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भिजवाया। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। यहां लाते वक्त मालती की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मानें तो एक ही दिन में पिता-बेटी की मौत से दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक दिन में पिता-पुत्री की मौत

हादसे में महिला की हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की मानें तो महिला अपने पिता के निधन पर पति के साथ जा रही थी। पता नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। वहीं एक दिन में पिता और बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकरा बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें