ट्रक ने ब्लिंकिट डिलेवरी बॉय को रौंदा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हुआ। ड्यूटी से घर लौट रहे डिलीवरी बॉय को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र प्रजापति की दो महीने पहले शादी हुई थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक ने ब्लिंकिट डिलेवरी बॉय को रौंदा, मौत

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ग्वालियर एनएच पर महेंद्रपुरी कॉलोनी के पास मोड़ पर ड्यूटी से घर आ रहे ट्रक ने ब्लिंकिट डिलेवरी बॉय को रौंद डाला। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद ट्रक बाइक समेत फंसाकर कई मीटर तक घसीटता ले गया। उसके दो महीने पहले शादी हुई थी। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव अम्बाबाय निवासी जितेंद्र प्रजापति (25) बेटा गोकुल प्रजापति ब्लिंकिट मॉल में डिलेवरी का काम करता था। उसकी 19 फरवरी को ही शादी हुई थी। शुक्रवार की आधी रात के बाद वह ड्यूटी के बाद घर आ रहा था। जैसे ही बाइक लेकर महेंद्र कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचा, तभी एक ट्रक मुड़ रहा था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रक बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं जितेंद्र निचले हिस्से में फंस गया। चालक को ट्रक को कई मीटर तक ले गई। उसके पहिए युवक के ऊपर से निकल गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के घर खबर की गई तो उनके पैरों तले जमीन सरक गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

दो महीने पहले हुई थी शादी

हादसे में युवक की हुई मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी बेहोश हो गई। मम्मी-पापा पर मानो गम पहाड़ टूट पड़ा हो। मृतक के ताऊ कालीचरण प्रजापति ने बताया कि जितेंद्र बिल्किंट मॉल में काम करता था। वह डिलेवरी का काम करता था। उसकी 19 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद बहुत खुश था। पता नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। पूरी शादी की खुशियां गम में बदल गई। घर पर चीख-पुकारें मची हैं।

Voice of UP

बाइक समेत घसीटता ले गया ट्रक

ग्वालियर हाइवे पर पॉलीटेक्निक के आगे हुए हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चश्मदीदों की मानें तो बाइक सवार आ रहा था। तभी ट्रक अचानक मुड़ने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बाइक को रौंदता निकल गया। उसके ऊपर से ट्रक के पहिए निकल गए थे। बाइक समेत युवक फंस गया था। लेकिन, चालक ने नहीं रोका। वह रॉंग साइड चला गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसा कब हुआ?
हादसा शुक्रवार की आधी रात के बाद हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।