Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTragic Accident High-Speed Vehicle Crushes Brother and Sister on Mau Ranipur-Gursarayan Road
वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, बहन-भाई की मौत

वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, बहन-भाई की मौत

संक्षेप:

Jhansi News - वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, बहन-भाई की मौतमऊरानीपुर-गुरसरांय सड़क पर गांव रेवन के पास हुआ भीषण हादसाबहन को ससुराल से घर लेकर मध्य प्रदेश जा रहा था भा

Jan 08, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, बहन-भाई की मौत मऊरानीपुर-गुरसरांय सड़क पर गांव रेवन के पास हुआ भीषण हादसा बहन को ससुराल से घर लेकर मध्य प्रदेश जा रहा था भाई झांसी, संवाददाता। झांसी के टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। मऊरानीपुर-गुरसरांय सड़क पर गांव रेवन के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बहन-भाई की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पलेरा (मध्य प्रदेश) निवासी शिवम (25) बेटा रामचरण अपनी बहन निशा को लिवाने उसकी ससुराल पूंछ थाना क्षेत्र के गांव सिरसा गया था। बुधवार को शाम दोनो वापस घर जा रहे थे।

जैसे ही वह बाइक लेकर गांव रेवन के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं निशा और शिवम दूर तक घिसटकर वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;