ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीटूटे रिपटे पर ट्रैक्टर से लगा थ्रेसर पलटा

टूटे रिपटे पर ट्रैक्टर से लगा थ्रेसर पलटा

रानीपुर (झांसी)। संवाददाता कस्बा रानीपुर के गांव पठगुआ में सुखनई नदी पर टूटे पडे़...

टूटे रिपटे पर ट्रैक्टर से लगा थ्रेसर पलटा
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 24 Oct 2021 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रानीपुर (झांसी)। संवाददाता

कस्बा रानीपुर के गांव पठगुआ में सुखनई नदी पर टूटे पडे़ रिपटे पर रविवार बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेत पर ले जाए जा रहे टै्रक्टर से लगा थ्रेसर पलट गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

गांव पठगुवां में काफी समय से रिपटा टूटा पड़ा है। वहीं पूरा गांव खेती पर निर्भर है। आने-जाने रिपटा ही एक सहारा है। रविवार को एक किसान थ्रेसिंग के लिए खेत पर जा रहा है। जैसे वह ट्रैक्टर पर लगी थ्रेसर लेकर रिपटा पर पहुंचा, तभी उसके पहिए फंस गए। जिससे अनियंत्रित होकर थ्रेसर पलट गया। उसे किसी तरह निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि मजबूरी में टूटे रिपटे से होकर गुजर रहे हैं। इसे बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई। विधायक से भी मांग की थी। लेकिन, आश्वासन ही मिला। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें