Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsThieves Create Havoc in Gurseran Area on New Year Stealing Jewelry and Livestock
3 घरों से लाखों के जेवर समेत 13 बकरियां ले गए चोर

3 घरों से लाखों के जेवर समेत 13 बकरियां ले गए चोर

संक्षेप:

Jhansi News - झांसी (गुरसरांय)। गुरसरांय थाना क्षेत्र में नए साल में चोरों ने खूब धमाल मचाया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बदमाशों ने गांव भस्नेह में चार घरों क

Jan 02, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

गुरसरांय थाना क्षेत्र में नए साल में चोरों ने खूब धमाल मचाया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बदमाशों ने गांव भस्नेह में चार घरों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर तीन घरों से सोने-चांदी के जेवरात समेत 13 बकरियां ले गए। जबकि एक मकान के सिर्फ ताले चटका सके। एक रात में दनानदन हुई चोरियों के बाद इलाके में दहशत में का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भस्नेह निवासी लोकेंद्र सिंह व दयाल सिंह बीती देर रात खाना खाकर परिवार संग सो रहे थे। तभी बदमाश पशु बाड़े में घुसे। वहां से 5 बकरियां खोल ले गए।

इसके बाद चोरों ने गोविन्ददास के पशुघर का रुख किया। यहां से भी चोर 8 बकरियां चोरी कर ले गए। फिर बदमाशों ने पड़ोस के अजयभान सिंह के घर का ताला तोड़ा। इसके बाद अलमारी, सूटकेस, बक्सा-पेटी के लॉक चटकाए। उसमें रखे करीब 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। इसी अंदाज में चोर डमरूलाल घर पहुंचे। वहीं ताले टूटने की आवाज होने पर परिजन जाग गए। जिससे चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके और भाग गए। शुक्रवार को सुबह जब ग्रामीण नींद से जागे और ताले टूटे देखे तो दंग रह गए। वहीं चोरी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पीड़ित दयाल सिंह ने बताया कि चोर बकरियां चोरी कर ले गए हैं। वहीं अजय भान सिंह के अनुसार चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। वहीं ग्रामीणों के अनुसार चोर बक्सा उठाकर ले गए। बाद में कुछ दूरी पर समान निकालकर उसे फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी अमीराम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अगर कोई शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;