बरौली में कम्पोजिट दुकान से हजारों की नकदी और कीमती शराब चोरी

Nov 20, 2025 09:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - हरदोई जिले में साण्डी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक हाइवे स्थित शराब की दुकान में सेंध लगाई। चोरों ने दुकान के शटर तोड़कर नकदी और महंगी शराब चुरा ली। घटना में सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

बरौली में कम्पोजिट दुकान से हजारों की नकदी और कीमती शराब चोरी

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में साण्डी थाना क्षेत्र में चोरो ने हाइवे के बरौली स्थित कम्पोजिट दुकान के शटर तोड़कर नकदी के साथ कीमती शराब और वियर पारकर दी । इससे पहले चोरो ने दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में ले लिया। फुटेज मे एक चोर नकाब बांधकर दस्ताने पहन और प्लास के सहारे कनेक्शन काटते दिख रहा है । एसएचओ राकेस यादव ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है । घटना की जांच की जा रही है । शाहजहांपुर जिले के थाना आल्हगंज के भरतौली निवासी अवनीश यादव काफी दिनो से कस्बे में रहकर दूध डेयरी के साथ ही बिल्हौर कटरा हाइवे स्थित बरौली में वियर और अंग्रेजी शराब की दुकान चलाते है ।

दुकान पर पड़ोसी गांव हरिवंशापुर निवासी जितेन्द्र सेल्समैन है। बताया जाता है कि बुधवार शाम दुकान मालिक अवनीश सात बजे तक की नकदी सेल्समैन जितेन्द्र से लेकर कमरे पर चले आए । रात दस बजे जितेन्द्र दुकान के दोनो शटरो मे ताला बंदकर घर चला गया । सुबह जब ठेके के बगल में कैण्टीन चलाने वाला मयोढ़ा निवासी चन्द्रपाल पहुंचा तब उसे दोनो शटर टूटे मिले । चन्द्रपाल ने सेल्समैन जितेन्द्र को जानकारी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई । दुकान में लगे एक कैमरे की चोरों ने लोकेसन बदली। बगल में स्थित देशी शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरे के तार काटे। इसके बाद दुकान के अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गुरुवार सुबह के 4.24 बजे एक नकाबपोश चोर शटर काटने के बाद हाथों में ग्लब्श पहनकर पलास के साथ अन्दर घुसता दिख रहा है । जिसके बाद डीवीआर का तार कटने के बाद कैमरा बंद होता दिख रहा है । दुकान मालिक अवनीश ने बताया कि तीन घंटे की बिक्री रकम के साथ अंग्रेजी और वियर की कीमत ब्राण्ड की कई बोतले और केन गायब है । हिसाब किताब बनाया जा रहा है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।