ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीरंजिशन ट्रैक्टरों में लगाई थी आग

रंजिशन ट्रैक्टरों में लगाई थी आग

गांव खरवांच में पिछले दिनों खेत पर रखे ट्रैक्टरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में जांच के बाद तीन पर रिपोर्ट की...

रंजिशन ट्रैक्टरों में लगाई थी आग
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSat, 16 Dec 2017 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव खरवांच में पिछले दिनों खेत पर रखे ट्रैक्टरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में जांच के बाद तीन पर रिपोर्ट की है।

गांव खरवांच महिला प्रधान का बेटा राजवीर सिंह यादव किसान है। बीती, 11 दिसंबर की रात खेत पर प्रधान के ट्रैक्टर खड़े थे। तभी गांव टोला निवासी बल्लू उर्फ रणविजय उर्फ बहादुर साथी खरवांच निवासी सुनील एवं गिरीश के साथ आए। इन लोगों ने रात लगभग दो बजे के करीब ट्यूबवेल पर रखे दो ट्रैक्टरों पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। आग से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग नींद से जागे। आग बुझाने का प्रयास किया। लोग मदद को दौड़े। चाचा ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक एक ट्रैक्टर जल गया। दूसरे ट्रैक्टर को भी काफी नुकसान हुआ। राजवीर ने आरोप लगाया कि उसकी माँ प्रधान है। यह लोग दबंग किस्म के हैं। चुनावी रंजिश मानते आए हैं। जिस वजह से इन लोगों ने ट्रैक्टरों में आग लगाई है। वहीं पुलिस ने राजवीर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गांव खरवांच में ट्रैक्टर में आग लग गई थी। ग्रामीण ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। बताया, इस मामले की जांच की गई। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें