ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीकिशोरी के बलात्कार, पीड़ित पिता थाने पहुंचा

किशोरी के बलात्कार, पीड़ित पिता थाने पहुंचा

समथर(झांसी)। घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर छत पर ले जाकर बलात्कार करने की शिकायत पीड़ित के पिता ने पुलिस से की है। पीड़ित की माने तो छत पर पुत्री की चीख सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो...

किशोरी के बलात्कार, पीड़ित पिता थाने पहुंचा
हिन्दुस्तान टीम,झांसीThu, 04 Jul 2019 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

समथर(झांसी)। घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर छत पर ले जाकर बलात्कार करने की शिकायत पीड़ित के पिता ने पुलिस से की है। पीड़ित की माने तो छत पर पुत्री की चीख सुनकर जब परिजन पहुंचे, तो आरोपित गाली-गलौंज कर छत से कूंदकर भाग गया। समथर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा में रहने वाले पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है कि बुधवार/गुरुवार रात सभी घर में सो रहे थे। तभी पड़ोसी के एक रिश्तेदार का पुत्र रात घर में घुस गया व किशोरी को बहला-फुसलाकर छत पर ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरन बलात्कार कर रहा था। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग उठे व दौड़कर छत पर पहुंचे। जहां आरोपित को देख पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपित गाली-गलौंज कर छत से कूंदकर भाग गया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें