ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीसवारियों से भरी टैक्सी पलटी, एक की मौत

सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, एक की मौत

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर पारीछा के करीब तेज रफ्तार सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने...

सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 23 Feb 2020 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर पारीछा के करीब तेज रफ्तार सवारियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बा बड़ागांव निवासी कैलाश कुशवाहा (60) शनिवार को किसी काम से पारीछा आए थे। देर रात कैलाश कुशवाहा वापस बड़ागांव जा रहे थे। हाइवे से ही कैलाश एक टैक्सी में सवार हो गए। टैक्सी में करीब आधा दर्जन सवारियां बैठी थी। जैसे ही चालक टैक्सी लेकर झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पारीछा के करीब पहुंचा, तभी टैक्सी की रफ्तार तेज होने की वजह से चालक का संतुलन बिगड़ गया। टैक्सी लहराते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गई। आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने कैलाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है। अब तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें