स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भव्यता से मनाया युवा महोत्सव
Jhansi News - स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित किया गया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि ने विवेकानंद के विचारों से युवाओं में आत्मविश्वास और साहस का संचार किया।
स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती पर कई शिक्षण संस्थान समेत अन्य स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं में जोश भरा गया। सभी जगह अलग अलग तरह के संबोधन में एक ही मुख्य बात रही, युवाओं से देश के लिए आगे आने का आवाहन किया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय परिसर में ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ (12 से 23 जनवरी 2026) का भव्य उद्घाटन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्वबोध एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना रहा। यहां मुख्य अतिथि महाराजा गोविंद राहुल देव सिंह रहे।
इन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कर्मों से भारत सहित विश्वभर के युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि मनीष राय (प्रांत संगठन मंत्री, कानपुर प्रांत) ने विवेकानंद के राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया तथा युवाओं से इन मूल्यों को आत्मसात करने का आवाहन किया। उधर बुविवि में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की असाधारण बौद्धिक क्षमता और कम आयु में अर्जित उच्चकोटि के ज्ञान की सराहना की। साथ ही गुसाईपुरा स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम दौरान विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




