महान लोगों के जीवन परिचय ये अवगत हो युवा पीढ़ी: रवि शर्मा

Jan 12, 2026 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान द्वारा वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा ने युवाओं को विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।

महान लोगों के जीवन परिचय ये अवगत हो युवा पीढ़ी: रवि शर्मा

हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान के द्वारा किला रोड स्तिथ वृन्दावन लाल वर्मा पार्क मे दोपहर 12 बजे से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गयी। आयोजन मे सदर विधायक रवि शर्मा बतौर मुख्य अतिथि एवं मृदुलकांत श्रीवास्तव जिला शासकीय अधिवक्ता एवं भानू सहाय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। उप्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने कार्यक्रम की अध्यकता की इस मौक़े पर संस्था संरक्षक नरेन्द्र दलमोत्रा, प्रवंधक अरुण प्रताप सिंह, डॉ. प्रभाकर शास्त्री, सभासद लखन लाल कुशवाहा आदि अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे कार्यक्रम आयोजक सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया की संस्था पदाधिकारी डॉ. वृन्दावन लाल वर्मा पार्क मे एकत्रित हुए।

विधायक श्री शर्मा ने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने कि अति आवश्यकता है आज युवाओं को उनके जीवन को पढ़ना अति अवश्यक है कार्यक्रम मे समस्त अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे अनिल खरे, मनोहर वर्मा, मनोज खरे, रघुवंश भूषण, राकेश कुमार, बृजेन्द्र अहिरवार, एड. प्रेमस्वरूप, लखन लाल सक्सेना, एड. उमाशंकर खरे, बलराम साहू, संदीप साहू, हेमंत सेठिया, श्रीमती रचना सोनी, पूजा साहू, सीमा पाल, साधना यादव, ज्योति वर्मा, नीलम यादव, प्राची सक्सेना, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन टीम लीडर प्रभा द्विवेदी एवं दीप्ति श्रीवास्तव ने किया अंत मे सुलभ टिकरिया एवं रविन्द्र मडोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।